फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह कोहरा, दिन में धूप से मिली राहत

Mon, 18 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में पिछले एक सप्ताह दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से सोमवार को धूप होने से लोगों को राहत महसूस हुई। सुबह के समय आसमान कोहरे से ढंका रहा। दिन में धूप खिला और शाम होते ही एक बार फिर ठंड शुरू हो गई। सुबह कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी, जब धूप निकली तो कोहरा छंटा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। इस कारण लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 24.3 एवं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा कम होने से भी मौसम राहत देने वाला रहा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट होगी। सुबह दस बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें