फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौगढ़ में स्थापित होगा एफएम रेडियो, पीएम करेंगे उद्घाटन

Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने दी जानकारी, 28 अप्रैल से सौ वाट एफएम की शुरुआत
विज्ञापन


30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 100वीं बार मन की बात, बूथों पर सुनेंगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील परिसर स्थित दूरदर्शन केंद्र में सौ वाट का हाई पावर एफएम ट्रांसमीटर लगा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को करेंगे। इससे 30 किमी की परिधि में लोग एफएम रेडियो का आनंद उठा सकेंगे। ये बातें, सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में दी।
सांसद ने बताया कि दूरदर्शन का लो ट्रांसमीटर होने के कारण लोग प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का आनंद नहीं पाते थे, अब लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश में केवल 91 शहर चयनित हुए है, इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो जिले देवरिया और सिद्धार्थनगर को इसका लाभ मिल पाया है। शुभारंभ होने के बाद सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक 100.1 मेगा हर्टज पर लोगों को यह सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली, गोरखपुर से प्रसारित होने मनोरंजन, समाचार, रोजगारपरक सूचनाओं से किसान, नौजवान को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक मन की बात कार्यक्रम में पर्यावरण, विकास, शिक्षा समेत कई अनछुए पहलुओं पर बात कर विभिन्न प्रेरणादायी उदाहरण दिए है। इससे पूरे देश में लोगों में जागरूकता आई। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100वां कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर जिले के सभी गांव एवं बूथों पर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें