फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निष्पक्ष निर्भीक चुनाव कराने के लिए 24 घंटे क्षेत्र में सक्रिय रहेगी उड़नदस्ते की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में तीन उड़नदस्ता टीम की गई तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में तीन चुनाव उड़न दस्ता टीम गठित करके उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। टीम द्वारा 24 घंटे क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी की जाएगी।
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के फर्स्ट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार त्रिपाठी अवर अभियंता सिंचाई, क्षेत्र में प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा अशोक कुमार चतुर्वेदी गन्ना पर्यवेक्षक, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा विनोद कुमार कुशवाहा जल संसाधन विभाग रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक क्षेत्र में तैनात रहकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में वाहनों की प्रभावी चेकिंग करेंगे। वाहनों से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सामग्री कैश नकदी सहित वस्तुएं पाए जाने पर उन्हें चालान और सील करने की भी कार्रवाई टीम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि चुनाव उड़नदस्ता टीम को निर्देश दिया गया है, कि किसी भी वाहन को संदिग्ध लगने पर उसकी चेकिंग अनिवार्य रूप से करें। इसके साथ ही वीडियो सर्विलांस निगरानी टीम प्रभारी को निर्देश दिया कि आप लोग सक्रिय रहकर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग करें। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी होने पर तत्काल बीआरसी कार्यालय पर रिपोर्ट प्रेषित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें