फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उड़ते बादलों ने तोड़ी किसानों की उम्मीद, पंपिंग सेट बना सहारा

Sun, 16 Jul 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पंपिग सेट से पानी चलाकर धान की रोपाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है, लेकिन बारिश न होने से किसान धान की रोपाई नही कर पा रहे हैं। समय से रोपाई न होने से किसान परेशान हैं, जिस जगह पर पानी की सुविधा है वहां पर किसान पंपिंग सेट लगाकर रोपाई कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वह भी परेशान है कि कहीं नर्सरी सूख न जाए।
विज्ञापन

धान के रोपाई का सीजन है। ऐसे में बारिश नहीं होने से किसानों परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय से बारिश न होने से नर्सरी सूख रही है, रोपाई करने में भी देरी हो रही है। ऐसे में किसान चिंतित हैं। जिस जगह पर पानी के संसाधन हैं वहा पर किसान पंपिंग सेट के सहारे रोपाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी यह चिंता सता रही है कि यदि बारिश नहीं हुई तो रोपाई की हुई नर्सरी भी सूख जाएगी।
खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया में किसानों को अपने खेतों की रोपाई करने के लिए पंपिंग सेट से पानी चलाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है जहा बरसात होने पर आसानी से रोपाई का काम हो जाता। वहीं 250 रुपया प्रति घंटा देकर रोपाई करवाना मजबूरी है। जिससे किसानों पर लागत का अधिक भार पड़ रहा है। क्षेत्र के दिनमणि उपाध्याय, सुरेन्द्र नाथ, श्यामू सहानी, गिरजा पति, जगदीश विश्वकर्मा, राम गोपाल, राम गोविन्द आदि किसान बरसात नहीं होने से चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें