सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसीक्रम में रविवार को केजीबीबी उसका बाजार पर वन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को भूजल के विषय में जागरूक किया गया। फारेस्टर देवेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीने योग्य पानी हमें जमीन के नीचे से मिलता है। यह स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है। इसका उपयोग हमें आवश्यकता अनुसार करना चाहिए। पेड़ पौधे भी अधिक से अधिक लगाना होगा, इन्हीं पौधों के सहारे हमारा भूजल स्तर बढ़ेगा। प्रभारी वार्डेन निशा सिंह ने भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए बरसात के पानी को जमीन की अंदर पहुंचाने के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि इस दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके उपरांत भूजल संरक्षण का शपथ दिलाकर विद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किया गया। इस दौरान सिद्धार्थशंकर पांडेय, मांडवी पांडेय, सुभद्रा, सीनू, नंदिनी, शिवानी, अनुष्का, अमृता मौजूद रहीं। संवाद