फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की मशीन में विस्फोट, एक की मौत दो जख्मी

विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली के नोनहवा गांव में मशीन के फटने से हुई मौत के बाद मंजर - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आटा चक्की फूटी, एक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

गंभीर हाल में दो जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नोनहवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के नोनहवा चौराहे पर मंगलवार को ट्रैक्टर से चल रही आटा चक्की फूट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर देवियापुर का ट्रैक्टर गेहूं पीसने वाली चक्की लेकर नोनहवा चौराहे पर आया था। गांव में एक घर के सामने आटा पीस रहा था इसी दौरान चक्की का पत्थर टूट गया। उसके कई टुकड़े हो गए। रामगढ़ के मीरपुर निवासी मुन्नर (18) पुत्र राधेश्याम जो एक दुकान पर काम कर रहा था, जिसे पत्थर लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि नोनहवा गांव का शब्बीर (35) भी अपना गेहूं पीसने के लिए मशीन के पास खड़ा था। उसको भी पत्थर का एक टुकड़ा लग गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है। मसलेन (65) व मोहम्मद जाबिर को हल्की चोटें लगी हैं। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए मौके से तीन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर शब्बीर व मसलेन को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे कर थाने ले आई। इस संबंध में एसओ कपिलवस्तु राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर गई थी, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें