फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छितराए बादल, शाम को झूम के बरसे

Fri, 15 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चबूतरे पर लेटकर झमाझम बारिश का आनंद लेता किशोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तीखी धूप और तेज उमस के बीच परेशान लोगों के लिए शुक्रवार की देर शाम राहत की बरसात हुई। झमाझम बारिश ने न सिर्फ तन भिगोया, बल्कि लोगों के मन को भी प्रफुल्लित कर दिया। खुशी से झूमते युवा, बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए। उधर, रोपाई के बाद से आसमान निहार रहे खेतिहर वर्ग भी झूम उठा है। धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार रात हल्की बारिश के बाद सुबह धूप के कारण उमस जोरों पर थी। दोपहर में धूप के तेवर अप्रैल-मई की गर्मी का अहसास करा रहे थे। दिनभर हलकान हुए लोगों को शाम करीब साढ़े 6 बजे तब राहत मिली, जब मेघों ने कृपा बरसानी शुरू की। झमाझम बारिश से हर कोई झूम उठा।
सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों और युवाओं में नजर आया। बारिश में भीगते हुए कोई बाइक से फर्राटे भरता दिखा तो कोई छत-आंगन में नहाने में तल्लीन हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। तेज बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

उधर, सूखते खेत-खलिहान में भी पानी पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो रोपाई के बाद से ही किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे, मगर उन्हें निराशा ही मिली थी। सिंचाई संसाधन न होने से उनकी चिंताएं बढ़ रही थी। बारिश में थोड़ा और विलंब होता तो फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाती। बहरहाल, बारिश के बाद खेतिहर वर्ग भी पूरे उत्साह से खेती में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें