फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला में मिलीं खामियां, ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने सोमवार को जोगिया विकास खंड क्षेत्र के धनगढ़िया गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को भूसा, चारा और ठंडक से गोवंश को बचाने के इंतजाम सहित पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई। भूसा रजिस्टर नहीं मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि गोशाला जो भी कमी हैं, उसे दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। समय से कमियां दूर नहीं हुईं तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गोशाला में 167 गोवंश थे, जो क्षमता से बहुत कम थे। गोशाला का सोलर खराब मिला। डीएम ने गोवंश को हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें