फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेकाबू कार की टक्कर से पांच बराती जख्मी

Sat, 16 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएचसी पर घायलों का इलाज करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र मेढ़वा गांव में शुक्रवार को देर शाम अनियंत्रित कार ने बरातियों को टक्कर मार दी। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों तीन की हालत नाजुक देखकर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं भाग रहे वाहन चालक को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। क्षेत्र के मेढ़वा गांव में लोटन क्षेत्र के बड़हरा गांव से बरात आई थी। बाराती वाहन से उतरकर सड़क की पटरी से होते हुए जा रहे थे, कि शोहरतगढ़ से मड़वा की तरफ जा रही कार ने बरातियों को ठोकर मार दी।
इस हादसे में श्रवण कुमार (14) पुत्र रामनेवास, ग्राम बड़हरा थाना लोटन, उमाशंकर (45) पुत्र रामअचल ग्राम मथुरानगर थाना आनंद नगर जिला महाराजगंज, शोभनाथ (28) पुत्र जोगी ग्राम बड़हरा थाना लोटन, राजदेव चौधरी (50) पुत्र भग्गू ग्राम बकैनिहा टोला फुटहवा थाना कोल्हुई महाराजगंज और महराज (12) पुत्र उदय राज ग्राम बड़हरा थाना लोटन घायल हो गए। सभी को सीएचसी पर लाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने श्रवण कुमार, उमाशंकर और शोभनाथ की हालत नाजुक देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। राजदेव चौधरी और महराज का इलाज कर चिकित्सकों ने छुट्टी कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें