फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पांच छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तहत महिला थाने में मंगलवार को साइबर सहित अन्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज की पांच छात्राओं को सीओ सदर अरुण कांत सिंह ने सम्मानित किया।इन छात्राओं में नेमा भारती, साधना गौतम, संजना, अनामिका मिश्रा व अंशी चौधरी शामिल हैं। छात्राओं के साथ-साथ प्रशिक्षित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला उनि शाइस्ता खान को भी सम्मानित किया गया। छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का दूसरा चरण जनवरी- फरवरी में जिले के पांच थानों पर संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की संज्ञानात्मक और लोक कौशल को सुधारने के साथ-साथ उन्हें कानून, आपराधिक प्रक्रिया, साइबर कानून, मानव तस्करी, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करना है। पुरस्कार वितरण अवसर पर एनएसएस नोडल डॉ. रत्नाकर पांडेय व कार्यक्रम अधिकारी नवीन सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें