फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाल्पा में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की सीमा से करीब 60 किमी नेपाल के पर्यटन केंद्र पाल्पा के पास रविवार रात में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पाल्पा में रैनादेवी छाहरा वार्ड नंबर आठ स्थित सत्यवती में उस समय दुर्घटना हुई, जब जीप रूपनदेही के सालझंडी से पाल्पा जा रही थी। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। सभी लोग नेपाल के अर्घाखाची जिले के बताए जा रहे हैं। जिला पुलिस कार्यालय पल्पा ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। अर्घखांची के पाणिनि गाऊ पालिका-2 के दो वर्षीय बालक संयोग गौतम व पाणिनी-1 के 44 वर्षीय विजय पोखरेल, अर्घखांची के पाणिनी-1 के 55 वर्षीय श्यामकला पेरियार, 26 वर्षीय चालक रमेश हादसे में पोखरथोक के पाणिनी-2 के विक की मौत हो गई।25 वर्षीय सीता गौतम।हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें