फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज बेड़े में पांच नई बसें होंगी शामिल, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज की बेड़े में 15 नवंबर तक पांच नई बसें और आएंगी। इससे कुंभ मेले में संगम स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बसों को शाम के समय संचालित की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को प्रयागराज व काशी जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि चार बसों के नीलाम होने के बाद रोडवेज निगम ने पांच नई बसों को भेजने के लिए प्रस्ताव मांगा है। इसमें से तीन बस लोकल रूट पर व दो बसों को शाम के समय वाराणसी व प्रयागराज रूट पर चलाई जाएगी।
इन बसों का संचालन हाेने से कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। जबकि इन दोनों बसों का संचालन अन्य समय में भी किया जाएगा। इससे यात्रियों को किसी भी समय प्रयागराज व काशी जाने के लिए असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से देर शाम को बस का संचालन हाेने से पर्यटन का भी जिले में बढ़ावा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें