अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर आईटी एक्ट में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोहरतगढ़ निवासी फैसल खान ने इंस्टाग्राम पर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शक्ति शर्मा ने बुधवार देर शाम तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पोस्ट से उसने सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया है।
विधायक विनय वर्मा ने भी थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ को फोन कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसपर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को फैसल खान को गिरफ्तार कर लिया।