फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइकसवार युवक घायल

Thu, 25 Jan 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर चौराहे पर मंगलवार रात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बनियाभारी गांव निवासी विष्णु यादव (28) किसी कार्य से बाइक से चौराहे पर गया था, जो वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां अब उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

इस संबंध में सुद्धोधन चौकी प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है उसका इलाज चल रहा है इस समय उसकी हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें