सिद्धार्थनगर। चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश ने जिले के पांच गांवों को चकबंदी प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिया है। इसके तहत तहसील क्षेत्र डुमरियागंज के तीन ग्राम राउतडीला एहतमाली, पुरैना तथा वेतनार एहतमाली एवं तहसील नौगढ़ के दो ग्राम जगमोहनी तथा विशुनपुर चकबंदी प्रक्रिया शुरू होगी।
यह जानकारी देते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशांक शेखर राय ने बताया कि संबंधित उपजिलाधिकारी उक्त ग्रामों के राजस्व लेखपाल को निर्देशित कर संबंधित ग्राम के अभिलेख एवं बस्ता संबंधित चकबंदी लेखपाल को तत्काल उपलब्ध कराएं।
जिससे शासन की मंशा के अनुरूप इन गांवों में ग्राम में चकबंदी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से प्रारंंभ की जा सके। वर्तमान में जिले के पांचों तहसीलों के 58 गांवों में चकबंदी चल रही है। अब इन पांच गावों के चकबंदी प्रक्रिया में शामिल होने से चकबंदी वाले गांवों की संख्या 63 हो जाएंगी। संवादﱴ