उसका क्षेत्र के कुसम्ही गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल लोगों का जिला अस्पताल में चल र?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम कुसुम्ही में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कुसुम्ही निवासी सावित्री ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पुराने घर की नींव पर दीवार जोड़वा रही थी, इसी बीच विपक्षी गोलबंद होकर उसे लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। उसे बचाने आए पुत्र दुर्गेश, पुत्री रोशनी, राजकुमारी और रूपा को भी विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।