दो स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले
रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए
सदर और बांसी तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 367 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों सहित पांच लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनमें से तीन को जिला महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया गया जबकि दो लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 367 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 263 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 94 लोगों को इलाज चल रहा है और अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की एक शाखा में कार्यरत दो कर्मियों का सैंपल लिया गया था। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला और सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। इन सभी का सैंपल इस संदेह पर लिया गया था कि यह लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। शनिवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच नए मरीज मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
संक्रमित मिला, मोहल्ला सील
शहर के आर्य नगर मोहल्ले में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद एसडीएम उमेशचंद निगम ने मोहल्ले को सील करा दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। कोई व्यक्ति मोहल्ले में नहीं जा सकेगा।
आवश्यक काम