फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 4062 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3961 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 53 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 52 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें शोहरतगढ़ ब्लॉक के खुनुवां गांव में एक संक्रमित मिला। बांसी ब्लॉक के सोनारी मोहल्ले में एक संक्रमित पाया गया। इटवा ब्लॉक के पचपेड़वा गांव में एक संक्रमित मिला। खुनियांव ब्लॉक भिटिया गांव में एक संक्रमित मिला। खेसरहा ब्लॉक के मठलिया गांव में एक संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें