फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच किशोर श्रमिक चिह्नित, चार सेवायोजकों को नोटिस

Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद को बाल श्रममुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्टेट एक्शन मंथ के तहत बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय क्षेत्र में बालश्रम के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लुंबिनी रोड और बेलहिया चौराहे पर किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन कर संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानदारों को बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान बनाने के लिए जागरूक कर दुकानों पर बाल श्रम मुक्त प्रतिस्ठान के स्टीकर भी चस्पा किया गया। सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने बताया कि लुंबिनी रोड नौगढ़ और उसका रोड बेलहिया चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर चार दुकानों से पांच किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन किया गया। उन्होंने बताया कि चारों सेवा योजकों को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार उपाध्याय, अभिनव द्विवेदी एवं जय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें