हाईकोर्ट के आदेश पर मछलियों की हुई नीलामी
फोटो कैप्सन-30एसडीएन80पी व 81पी-जमौता में मछलियों की नीलामी कराते तहसील शिवमूर्ति सिंह व पुलिस फोर्स तालाब से निकाली गई मछलियां
तहसीलदार और ग्रामीणों की मौजूदगी में तालाब से निकाली गईं मछलियां
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम जमौता में मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह और ग्रामीणों की मौजूदगी में तालाब से मछलियां निकालकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई।
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम जमौता में मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब में मछली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचा और विवाद को लेकर कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ। बाद में यह मामला न्यायालय तक पहुंचा। इसमें हाईकोर्ट इलाहाबाद ने डुमरियागंज तहसील प्रशासन को मछलियों को नीलामी करने का निर्देश दिया। रविवार सुबह तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह जमौता गांव पहुंचे और नीलामी प्रक्रिया के तहत तालाब से मछलियां निकलवाया। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। काशी राम ने 40000 रुपये की बोली लगाकर मछलियों को लिया। इस दौरान एसआई सीपी सिंह, हलका लेखपाल राम बहादुर, राजेश कुमार, चंद्रभूषण सिंह, रंजीत कुमार, मुकुंद लाल, मनोज सिद्धार्थ, रामनरेश, राम शब्द, घनश्याम, सर्वजीत, जगन्नाथ, रामचन्दर, मो. शकील, रंजीत कुमार, नेबूलाल, कल्लन, हरिमोहन, परशुराम, रामप्रसाद और हयातुल्लाह आदि मौजूद थे।