फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं हुईं सम्मानित

विज्ञापन
इंटर की क्षात्र सुषमा भारतीय को साईिकल देकर सम्मानित करते प्रबंधक कुंवर विक्रम सिंह।
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र स्थित सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रबंधक ने साइकिल और अन्य कक्षाओं में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक कुंवर विक्रम सिंह ने विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा मीनाक्षी मिश्र व इंटरमीडिएट की सुषमा भारती को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकिल देकर सम्मानित किया है।
वहीं हाईस्कूल की छात्रा नीलम अग्रहरि, ममता गुप्ता, सरोज साहनी, शिवानी, शबनम खातून, रागिनी मिश्र, तन्वी साहनी, प्रीति अग्रहरि, ममता प्रजापति, नंदिनी वर्मा, पूजा वर्मा, इंटर की सुषमा भारती, मधु यादव, प्रीतिलता, ईषा गौड, ममता चौधरी, शिवानी वैष्णवी, सपना भारती को सम्मान जनक रूप से सफल होने पर शील्ड देकर सम्मानित किया है। प्रबंधक ने कहा कि आप लोग छात्राओं को अपने स्तर से घर पर शिक्षा ग्रहण करने में मदद करें तो यह छात्राएं प्रदेश में स्थान प्राप्त कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें