फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले डीएपी, यूरिया और अब पानी के लिए किसान तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर गांव में लगे सरकारी नलकूप संख्या -23 डीजी का मोटर खराब होने से किसानों की करीब 500 बीघा गेहूं की फसल पर सिंचाई का संकट मंडराने लगा है। किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर नलकूप का मोटर जल्द बनवाने की मांग की है।
शाहपुर गांव के नाम से चल रहे नलकूप संख्या-23 डीजी बेपानी हो गया है। किसान पहले ही नलकूप की नालियां टूटने की शिकायत कर चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार मरम्मत करवाना जरूरी नहीं समझ रहे। अब किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए एक और मुसीबत झेलनी पड़ु रही है। नलकूप का मोटर खराब हो गया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर नलकूप को जल्द सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान कैश मोहम्मद, भोला गौड़, मोहम्मद कूद्दूस, सादुल्लाह, जैस मोहम्मद, लोमश पांडेय आदि मौजूद रहे।
गड्ढे में नलकूप से पानी भर कर पंपसेट से खेत तक पहुंचा रहे : शाहपुर। नलकूप संख्या-23 डीज शाहपुर की नालियां टूट गईं हैं। ग्रामीण किसी तरह नलकूप से खाई में पानी भर कर पंपसेट मशीन से अपनी-अपनी फसल में पानी भर रहे थे, लेकिन नलकूप की मोटर खराब होने से दो दिनों से वह व्यवस्था भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें