फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले खा लें मिलावटी मिठाई... तीन माह बाद आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
शहर में स्थित दुकान में सजी हुई मिठाइयां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व करीब आ रहा है। ऐसे में मिठाई की खपत बढ़ने पर मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। समस्या यह कि है दिवाली में जो मिठाई खाएंगे, उसका पता दो या तीन माह बाद चलेगा कि वह मिलावटी है या नहीं।
दरअसल, त्योहारों से पहले छापामार कर नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। उसकी रिपोर्ट त्योहार समाप्त होने के बाद आती है। पिछले साल दिवाली पर 58.77 फीसदी नमूने फेल हुए थे। इसकी रिपोर्ट करीब चार माह बाद आई थी। वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में भ्रमण कर टीम जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने में एक से तीन माह लग जाना है। सोमवार को शहर में मिठाई की दुकानों पर तैयारियां दिखीं। दुकानदार संभावित बिक्री के लिए अपनी व्यवस्था बना रहे थे।
विज्ञापन

खजुरिया रोड की एक दुकान पर दूधिया आया तो दुकानदार ने उससे अतिरिक्त 100 लीटर दूध व खोवे की मांग की। दूध से बनी मिठाई के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। आगे बढ़ने पर कलक्ट्रेट के सामने दीपक दूबे मिले। उन्होंने बताया कि मिलावट के कारण अब तो शहर की दुकान से मिठाई खरीदने का मन नहीं करता है। ब्रांडेड कंपनियों की पैक मिठाई खरीदता हूं। यह ठीक रहती है। शहर में इसी तरह से दुकानों पर तैयारियों में दुकानदार व्यस्त रहे।
उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को ओर से छापा मारा जा रहा है। छापे में 20 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। एक अप्रैल से 30 मार्च तक 1182 निरीक्षण किए गए 170 छापे डाले गए। टीम ने खाद्य पदार्थों (पनीर, दूध, बेसन, मिठाई, खोवा, नमकीन आदि) नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

जांच टीम में ये लोग शामिल : मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएल यादव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल, एनपी सिंह सहित अन्य को टीम में शामिल किया गया है। जांच टीम अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर छापा डालकर नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें