फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में ईओ की पत्नी की मौत

विज्ञापन
शहर के इंदर नगर में ईओ संदीप कुमार की पत्नी का फंदे से लटकने से मौत होने के बाद ईओ से पूछताछ कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इंद्रानगर मोहल्ला में किराए के कमरे में ईओ इटवा की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला।
घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका रायबरेली के मिलेरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले की निवासी थी। पति के मुताबिक दिसंबर 2022 में तलाक हो चुका है। हालांकि यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली के मिलेरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार इटवा नगर पंचायत के ईओ पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे कपिलवस्तु नगर पंचायत के ईओ थे, लगभग एक साल पहले ही उनकी जनपद में तैनात हुई थी। इंद्रानगर मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। ईओ संदीप के मुताबिक सोमवार देर शाम वह घर पहुंचे तो कमरे में पत्नी अंसी सोनी (28) का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका था। साथ में रहने वाले किसी सहयोगी की मदद से उन्होंने लाश को उतारा और घटना की जानकारी एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र को दी। ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें