सिद्धार्थनगर। अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के उसका रोड स्थित दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आग से बचाव के लिए किए गए इंतजाम और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कुछ कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। सीएएफओ गोंडा एवं अतिरिक्त प्रभारी सिद्धार्थनगर रविंद्र शंकर मिश्र की अगुवाई में टीम ने दोनों अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों की स्थिति देखी। फायर सिलिंडर की वैधता और रखरखाव की जानकारी ली गई। इसके अलावा आग बुझाने के लिए लगाए गए पाइप लाइन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर संचालकों को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल कर्मचारियों को आपात स्थिति में आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी। संवाद
न