फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोमेंस लैंड के पास फायर, नेपाली प्रहरी घायल

Thu, 29 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
shoot
विज्ञापन
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 567 के पास गुरुवार को अज्ञात लोगों ने एयरगन से फायर कर दिया। छर्रे लगने से सीमा पर बैठे दो नेपाली प्रहरी जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से सीमा पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। कपिलवस्तु जिले के एसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। नेपाली प्रहरी की शिकायत पर भारतीय पुलिस ने सीमा पर कई घरों की तलाशी ली। हालांकि कहीं से बंदूक या गोली चलाने वाले का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिलर संख्या 567 के पास नेपाल के दो प्रहरी बैठे थे। इस दौरान अचानक किसी ने एयरगन से फायर किया। उसके छर्रे लगने से प्रहरी किरन बहादुर व मोहन श्रेष्ठ जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही नेपाल की फोर्स सीमा की ओर दौड़ पड़ी। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ सूचना कपिलवस्तु (नेपाल) जिला प्रशासन को दी। कुछ ही देर में के बाद कपिलवस्तु के एसपी भोजगंग शाह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। भारतीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मुस्तैदी दिखाते हुए बढ़नी पुलिस ने दलबल के साथ बॉर्डर के कई घरों की तलाशी ली।
पुलिस की तलाशी के बाद भी न तो गन मिली और न ही गोली चलाने वाले की सुराग ही मिला। घटना को लेकर बार्डर पर तनाव की स्थिति रही। भारतीय पुलिस ने भरोसा दिलाया कि घटना की गहनता से जांच कर दोषी को पकड़ा जाएगा तब जाकर तनाव कुछ कम हुआ। बता दें की सीमा पर दोनों तरफ ऊंचे मकान हैं गोली किस तरफ से चलाई गई अभी यह नहीं पता चल सका है। दोनों तरफ की सुरक्षा एजेसियां वास्तविक अपराधी की तलाश में एक दूसरे का सहयोग कर रहीं हैं। मामले में चौकी इंचार्ज बढ़नी ओंकार सहाय ने सीमा के मकानों की तलाशी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें