शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुरहुरिया गांव झोपड़ी में लगी आग से जला हुआ सामान। संवाद
शोहरतगढ़। खुरहुरिया गांव में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह निकलकर जान बचाई। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
आग में कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल प्रशांत बाबू मौके पर पहुंचेे और जांच कर नुकसान की लिखा पढ़ी की।
क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी मिठाई लाल साहनी परिवार के साथ झोपड़ी में रहते थे। रविवार को खाना खाकर परिजन सो गए। सोमवार सुबह लगभग चार बजे अलाव की आग से झोपड़ी में आग लग गई। आग के धुएं की घुटन से मिठाई लाल साहनी की नींद खुल गई। संवाद
ा