फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, दम घुटने से किशोरी की मौत

Sat, 18 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कोरईभारी में आग लगने से जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतभारी गांव के डीह कोरईभारी गांव में शनिवार को रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे आग बुझाने के दौरान धुएं में घिरी किशोरी की दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अगलगी से झोपड़ी में रखी नकदी समेत घर-गृहस्थी का लाखों का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

भारतभारी के डीह कोरईभारी निवासी झिनकन चौरसिया का परिवार शनिवार सुबह रोजमर्रा के कार्यों में जुटा हुआ था। इसी दौरान करीब 7.30 बजे अचानक रिहायशी झोपड़ी से तेज धुंआ उठने लगा। यह देख घर के लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। झिनकन की पुत्र संगीता (14) आग बुझाने के लिए बाल्टी लेने अंदर घुसी। इसी दौरान तेज पछुआ हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। झोपड़ी के अंदर चौतरफा तेज धुएं के बीच घिरी संगीता वहीं गिर पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझने पर ग्रामीण अंदर पहुंचे तो संगीता की मौत हो चुकी थी।
झिनकन के मुताबिक अगलगी से घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपया नकदी, राशन, बिस्तर, कपड़ा सहित गृहस्थी के अन्य सामान जल गए। इस संबंध में डुमरियागंज एसओ आरडी मौर्या ने बताया कि संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें