तुलसियापुर। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के अहिरौला में कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अहिरौला में अमरजीत चौधरी का गांव के बाहर भंगार की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे हजारों का सामान नष्ट हो गया। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी लेकिन दमकल वाहन आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। संवाद