फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ रहे टीबी के मरीज, कैसे होगा क्षय रोग मुक्त जिला

Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की कवायद के बाद भी नहीं लग पा रहा रोकथाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रति वर्ष शासन की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए तय होने वाले टारगेट के अनुपालन में जुटने वाले विभाग की कवायद को मरीजाें के बढ़ने से झटका लगा है। अगले साल जिले को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम और तेज होने वाली है, ऐसे में यह विभाग के लिए चिंता का सबब बन गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिले के 14 ब्लॉक क्षेत्रों में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जिला क्षय रोग नियंत्रण समिति की ओर से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 205 निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों की खोज व उनके इलाज में लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी रोगियों के लिए जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर सीबीएनएटीटी मशीन के माध्यम से विश्व स्तरीय आधुनिक जांच की सुविधा मुहैया कराई है। जहां मरीजों की निशुल्क जांच होती है। इसके अलावा नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भी बलगम, एक्स-रे जांच एवं इलाज की सुविधा है। जिले में जल्द ही कई गांवों के टीबी मुक्त होने की घोषणा भी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि टीबी के नए मरीज मिलने से जल्द ही जिला टीबी मुक्त हो जाएगा। क्योंकि जितने अधिक मरीज मिलेंगे उतना ही संक्रमण फैलने का खतरा कम होता जाएगा। ऐसे में टीबी का मरीज मिलना काई चिंता की बात नहीं है, बल्कि यह टीबी मुक्त होने का शुरुआत है।

इस तरह से बढ़ रहे मरीज
वर्ष मरीज
2021 2807
2022 3673
2023 4553
2024 में अब तक 1553
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें