फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घारी में आग लगने से भैंस झुलसी

Sat, 11 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कठेला समय माता थाना क्षेत्र की ग्रामसभा खैरा के टोला महदेइया में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से घारी में लगी आग से वहां रखा अनाज, कपड़ा, साइकिल जल कर राख हो गया है। घारी में बंधी भैंस भी झुलस कर घायल हो गई है। पीड़ित जोधन ने बताया कि रात में घारी से आग की लपटे उठने लगी। किसी तरह से वहां बंधी एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि दूसरी भैंस को जब तक निकाला जाए तब तक वह पूरी तरह झुलस गई। इसके अलावा घारी में रखा अनाज व कपड़ा भी जलकर राख हो गया। इस संबंध तहसीलदार अजय कुमार ने बताता कि हलका लेखपाल को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें