फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किराने की दुकान में आग लगाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोल्हौरा चौराहे की बताई जा रही है घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी/गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा चौराहे पर एक किराने की दुकान में आग लगाने कोशिश में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुरुषोत्तम उर्फ डब्लू थाना क्षेत्र के ही ग्राम सोनफेरवा बुजुर्ग का निवासी है।
गोल्हौरा चौराहे पर अभिषेक मौर्य अपने आवास में ही किराना की दुकान चलाते हैं। रात तीन बजे पड़ोसी ने दुकान के सामने लगी पन्नी को जलते देखा तो सूचना तुरंत घर के अंदर सो रहे दुकान स्वामी को दी। वह तथा पड़ोसी मिलकर आग पर तत्काल काबू पा गए। इससे नुकसान नहीं हो सका। उक्त घटना दुकान के सामने में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। उसमें आग लगा कर भागते समय आरोपी पुरुषोत्तम उर्फ डब्लू का चेहरा स्पष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर दुकान स्वामी ने नामजद तहरीर दी। सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अजय नाथ कन्नौजिया का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से आरोपी पहचान में आ गया और पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें