फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

Wed, 06 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे के गोलघर के पास जनरल स्टोर की की दुकान में सोमवार रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे ढाई लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 14 के निवासी दिनेश अग्रहरि गोलघर के पास जनरल स्टोर की की दुकान चलता है। सोमवार देर शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। उसके बाद रात में दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान के आसपास लोग धुंआ निकलते हुआ देखकर दिनेश अग्रहरि को सूचित किया। मौके पर दुकान स्वामी पहुंचकर दुकान का सटर खोला तो आग से समान जल रहे थे। उसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाकर आग बुझाने में जुट गए। आधे घंटे बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ढाई लाख रुपये समान जलकर राख हो गए थे। इस संबंध में तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान की हल्का लेखपाल से जांच कार्रवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें