फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से मंडी परिसर में लगी आग

Thu, 02 May 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग बूझने के लिए लोग खोजते रहें पानी
विज्ञापन

दमकल गाड़ी के आने पर मिली आग पर काबू, नवीन मंडी स्थल शाहपुर की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। मंडी परिसर में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के चिंगारी से आग लग गई। लेकिन आग से किसी का कोई जनहानि नहीं हुआ, समय रहते दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

नवीन मंडी स्थल शाहपुर के परिसर में सुबह करीब 10:45 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। धुआं देख आसपास के किसान और व्यापारी इकट्ठा होकर आग बूझाने के लिए पानी खोजने लगे, लेकिन मंडी परिसर में लगे अधिकतर नल खराब मिले। भीड़ में से किसी ने अग्निश्मन विभाग को सूचना देकर बुलाया। समय रहते अग्निश्मन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी व्यापारी मैराज, अबुबकर, नंदलाल, विनोद ने परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप बनवाने की मांग की जिससे व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी इसकी सुविधा मिल सके। मंडी सचिव रामजी यादव ने कहा ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट सर्किट से मंडी परिषद में आग लगी थी, लेकिन समय रहते आग को बुझा दिया गया। खराब नल को सही करने के लिए डीडीए बस्ती को पत्र लिखकर पूर्व में ही सूचना दे दी गई है। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें