फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर से लगी आग, सामान जलकर नष्ट

Fri, 30 Aug 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 4 के टोला सिपुरा में खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बर्डपुर नंबर चार के टोला सिपुरा में भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। जनार्दन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनकी बेटी बबिता गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई। आग फैलती देख बेटी झोपड़ी से बाहर भाग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख चीख-पुकार मच गई। लोगों ने प्रयास कर आग बुझाई तब तक घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस संबध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है फिर भी पता किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें