फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में उतराया मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 30 Aug 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के पटहरा गांव के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के पटहरा गांव के पूरब बृहस्पतिवार को नहर में उतराया हुआ करीब 45 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव के शिनाख्त में जुट गई है।
क्षेत्र के पटहरा गांव के पूरब खेत में कार्य कर रहे लोगों ने सिकटौर माइनर में लगे साईफन के पास पानी में उतराया हुआ शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर खेसरहा पुलिस के साथ राजस्व टीम भी पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लग रहा था संबंधित की मौत एक सप्ताह पहले हुई होगी। शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारपार चौकी प्रभारी अभय सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें