फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एकड़ में बनेगा डुमरियागंज फायर ब्रिगेड सेंटर

Tue, 19 Jun 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड कार्यालय।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज फायर ब्रिगेड को अपना भवन जल्द ही मिलने वाला है। क्षेत्र के रामवापुर बजरंग गांव में एक एकड़ भूमि चिह्नित कर लिया गया है। अभी तक डुमरियागंज फायर ब्रिगेड किराए के भवन में संचालित हो रहा है। माना जा रहा है कि यहां फायर ब्रिगेड सेंटर बन जाएगा तो डुमरियागंज के साथ इटवा तहसील क्षेत्र के लोगों को आग की आपदा से निपटने में सहूलियत मिलेगी। भूमि चिह्नित करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

 जिले में आग की तबाही से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। जिले के पांच तहसीलों में महज दो स्थानों पर फायर ब्रिगेड सेंटर बना है। इसमें डुमरियागंज तहसील में फायर ब्रिगेड सेंटर तो है, लेकिन वह किराए के मकान में चलता है। प्रर्याप्त जगह नहीं होने के कारण संसाधन भी नहीं उपलब्ध हो पा रहा था। पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण आग लगने के बाद स्थल पर जाने में भी दिक्क्त होती है। शासन से आए पत्र के बाद त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित रमवापुर बजरंग गांव में फायर ब्रिगेड सेंटर बनाने की योजना तैयार की गई है। भवन व परिसर के लिए एक एकड़ भूमि चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें