फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिवाली की रात आग, दुकान-मकान जले, लाखों के नुकसान का दावा

Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिवाली की रात जिले के तीन थाना क्षेत्रों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोटन के लोधपुरा गांव में एक मकान, इटवा के सोनबरसा में एक घर और कठेला समय माता क्षेत्र के सोनबरसा घाट पर किराना की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

कहीं दीपक तो कहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
दीपक से लगी आग, घर का सामान जलकर नष्ट : लोटन। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर टोला लोधपुरा गांव में रविवार शाम करीब छह बजे रामसुभग लोधी के मकान में दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से आलमारी, बेड, फ्रिज, कूलर, सोफा, साइकिल, चावल, बक्सा और कपड़ों समेत घर का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी।
उधर, दमकल कर्मियों के समय से नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर दमकल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालय से दमकल वाहन पहुंचने में काफी समय लग जाता है। तब तक आग विकराल रूप ले लेती है और भारी नुकसान हो जाता है। सूचना पर उपनिरीक्षक वकील अहमद और कांस्टेबल संजीत गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें