फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग, सामान नष्ट

Fri, 13 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में जला हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के अज्ञात कारणों से लगी आग में धर्मा देवी की झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी धर्मा देवी खाना खाने के बाद प्रतिदिन की भांति झोपड़ी में चारपाई पर सो रही थी। रात्रि करीब साढ़े नौ दस बजे के बीच आग की लपटों को देखकर वह जग गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने मशक्कत कर आग पर काबू कर लिया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान अनाज, बिस्तर, कपड़ा, पैसा जलकर राख हो गया।
ग्राम प्रधान विजय प्रकाश मौर्या ने आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन इटवा को दी। शुक्रवार सुबह 8 बजे पहुंचे लेखपाल अवधेश कुमार ने मौके का मुआयना किया और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को दे दी है। पीड़ित धर्मा देवी ने बताया कि पति की मौत पहले हो चुकी है। बच्चे अलग रह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें