फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग, झुलसने से गाय की मौत

Wed, 29 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी उर्फ झुंगहवा के तिरछहवा टोले में मंगलवार को दोपहर में एक फूस के मकान में आग लग गई। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते आग की लपटे तेज हो गई। जिसके चपेट में आने से एक गाय की झुलसने से मौत हो गई। वहीं वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

खैरी उर्फ झुंगहवा के टोला तिरछहवां में बहेतू पुत्र पाचू के फूस के मकान में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे आग लग गई। तेज धूप और गर्मी के कारण पल भर में ही आग की लपटे तेज हो गई। वहीं पर बंधी एक गाय आग में झुलसने से चीखते चिल्लाते गाय ने दम तोड़ दिया। साथ ही वहां रखा भूसा, खाट, बिस्तर और जरूरत के सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटों की चपेट में बीमार चल रहे 70 वर्षीय बहेतू भी आ गए। आग का एक गोला उनके सर पर गिर गया जिससे सर में घाव बन गया है। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें आग की कि लपटों से बचा लिया। इस घटना में कृष्ण मुरारी का भी जरूरत का सामान जलकर राख हो गया। वहीं पड़ोसी साधना पत्नी रामफेर के घर तक आग की लपटें पहुंच गई, जिस कारण घर में रखा कपड़ा व कुछ सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें