खेसरहा। स्थानीय थाना के पचमोहनी गांव में फर्नीचर की दुकान में रविवार सुबह आग लग गई। ग्रामीण और दमकल की टीम के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग कैसे लगी रहस्य बना है। तीन दिन से बिजली भी नहीं आई है, शार्ट- सर्किट से आग लग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बेलौहा- मरवटिया मार्ग पर स्थित पचमोहनी गांव के अब्दुल कलाम किराए की मकान में तीन साल से फर्नीचर की दुकान चला रहे हैं। इसमें सोफा बनाने का कारोबार होता था। दुकान बंद करके वह घर गए थे। रविवार को किसी कारण से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देखकर अफरा- तफरी मच गई।
ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाने लगे। इसके साथ ही सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार के मुताबिक आग लगी में गोदाम में रखा 13 सेट सोफ़ा, बड़ी सिलाई मशीन दो, स्टेपलर गन, लकड़ी, फाॅम सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामा यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना है, जांच की जा रही है।