फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिटाई करने के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के भालूकोनी जप्ती गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों और सरिया से पिटाई कर दी गई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीड़ित इंद्र कुमार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान गांव के प्रदीप, राम शब्द रमेश और संदीप वहां पहुंचे और पुराने रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा बाजार ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें