शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति पर चिल्हिया थाना की पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में अपहरण सहित अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे चिल्हिया थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव दूसरे समुदाय का युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। मामले को संज्ञान में लेकर चिल्हिया पुलिस ने युवक के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। चिल्हिया एसओ राजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस टीम किशोरी को ढूंढ़ निकाला है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।