फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपाल से मारपीट के आरोप में प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर एक मामले में गवाही देने से नाराज युवक पर लेखपाल के साथ मारपीट करने और उसकी कार का शीशे तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने लेखपाल रोशन कुमार की तहरीर पर आरोपी अंकुर कुमार चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील बांसी में तैनात लेखपाल रोशन कुमार पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जून की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह सरकारी कार्य समाप्त कर अपने क्षेत्र से वापस लौट रहे थे।
रास्ते में सकारपार चौराहे पर एक परिचित से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम टिकुईया निवासी अंकुर कुमार चौबे वहां पहुंच गया।
आरोप है कि वर्ष 2025 के एक मुकदमे में गवाही देने की बात को लेकर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लेखपाल के अनुसार उन्होंने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी ने गुस्से में उनकी चार पहिया गाड़ी पर ईंट से हमला कर आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। काफी तलाश के बावजूद पर्स नहीं मिल सका। खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मारपीट, वाहन क्षतिग्रस्त करने और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें