मईल। थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी पति सास ननद देवर सहित सात लोगों पर मईल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। भाटपार थाना क्षेत्र के भेड़ापाकर गांव निवासी सम्सुदीन अहमद ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा हैं कि वह अपनी पुत्री नसरुम खातून की शादी मईल थाना क्षेत्र के जिरासो निवासी अफताब अहमद से दो नवंबर 2022 को किया था। आए दिन मेरी बेटी से दहेज में चैन अंगुठी व अपाची गाड़ी की मांग करते हैं और मारते पीटते रहते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया की पीड़िता के पिता के तहरीर पर पति अफताब अहमद, सास सलमा, बड़ी बहू रुखसार, ननद मरजिना, देवर रियाज, भसुर सिराजुद्दीन व चिलरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही हैं ।