फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट की तीन घटनाओं में नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग गांवों में मारपीट के मामले में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट की तीन घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर रविवार को नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पकडियार बुजुर्ग निवासी शम्भू ने दिए तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को दोपहर 12.30 बजे उसने दरवाजे पर गाड़ी खड़ी की थी, उस पर अजय ने थूक दिया। विरोध करने पर सुदामा, अजय, विजय व विमल ने लाठी व ईंट से मारा, जिससे सिर में चोट आई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसी क्रम में बडहरामीर निवासी सुमन पाठक ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को मैं घर पर नहीं थी। घर आने पर देखा कि पूजा-पाठ का सामान, जहां मैं पूजा करती हूं, वहां से हटा दिया गया था। पूछने पर चंद्रभूषण पाठक, बृजभूषण पाठक व नंदनी पाठक ने मुझे और मेरे पति को मारा-पीटा तथा गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की तीसरी घटना ग्रामसभा जगदौर की है। गांव निवासी बलीन्ता ने तहरीर में बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर पटीदार अनीता व रामप्रीत ने मुझे लाठी से मार दिया, जिससे हमारे हाथ में फैक्चर हो गया। साथ ही आरोपी जान मारने की भी धमकी दे रहे हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें