बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मुडार छिविया में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने वसीम, हलीमुन, साहबान और सोहराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अमीरुद्दीन ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भतीजे साहिल को पुरानी रंजिश के आरोपियों ने गाली-गलौज की लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमले में साहिल के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में संतकबीरनगर के झुडिया बेलहरकला, निवासी वसीम, हलीमुन पत्नी युनुस और बांसी कोतवाली के मुडार छिविया निवासी साहबान और सोहराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।