संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली पुलिस ने सुखना (71) की शिकायत पर भूमि के कथित फर्जी बैनामा और धोखाधड़ी के मामले में छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर की है।
जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के भलुहा-खेसरहा गांव निवासी सुखना पत्नी स्व. दशरथ यादव ने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है और उनकी तीन पुत्रियां हैं। कोई पुत्र नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्रियों के नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में हस्ताक्षर करने होंगे। इसी बहाने उन्हें तहसील ले जाकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में जानकारी हुई कि उनकी भूमि का बैनामा कर दिया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कथित बैनामे में पुत्रियों के नाम गलत दर्शाए गए।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सदावृक्ष यादव, रामवृक्ष यादव, रामचंद्र यादव, फूलवती निवासी ग्राम कुर्थिया खेसरहा और रामधनी यादव, बाबूराम यादव शिवनगर डिड़ई के खिलाफ ाप्राथमिकी दर्ज की गई है।
ल