भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के फत्तेपुर, भरवठिया मुस्तहकम व रमवापुर जगतराम में सोमवार को संपूर्णता अभियान व एमडीए कार्यक्रम के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। इस दौरान एएनएम की ओर से ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में एएनएम तारामती, फत्तेपुर में रेश्मा शर्मा व रमवापुर जगतराम में एएनएम साधना सिंह ने लोगों को फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए दवा खिलाई। लोगों को जल जनित बीमारियों व टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए एएनएम ने कहा कि सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सहयोग करें तथा उसका लाभ खुद के साथ अपने परिजनों को दिलाएं। इससे आने वाले दिनों में खुद के साथ अपने बच्चों व परिजनों को घातक बीमारियों से बचा सके। इस दौरान शैल कुमारी, संगीता, आशा जयसवाल, फिरदौस खातून, मारिया बेगम आदि मौजूद रहीं। संवाद