फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहनों चालकों में मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना के खुनुवां बाजार में टैंपो चालक को ई-रिक्शा चालक ने अपने सहयोगी के साथ कहासुनी के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के खुनुवां निवासी रंजीत ने पथरकट थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन जून को दिन के 12 बजे अपनी टैंपो लेकर खुनुवां से शोहरतगढ़ आने वाला था। उसी दौरान शोहरतगढ़ कस्बा निवासी जावेद व नियाज मुझे गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो दोनों ने मुझे लात घूसों और लाठी से मारापीटा। यह घटना देखकर कुछ लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। जाते समय उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। मेरे हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, और गंभीर चोट भी आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें